बरेली , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने शनिवार को बताया कि बदायूं जिले के थाना विनावर क्षेत्र निवासी रोहित शर्मा (25) अपने 18 वर्षीय दोस्त अमित शर्मा के साथ मोटरसाइकिल से बिशारतगंज (बरेली) आए थे। देर रात दोनों बिशारतगंज से देवचरा (थाना भमोरा) की ओर जा रहे थे। इस दौरान भमोरा क्षेत्र के गांव रमपुरा के पास रेलवे अंडरपास के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित