बरेली , नवंबर 30 -- बरेली स्थित बड़ा बाईपास पर शनिवार आधी रात तेज रफ्तार कैंटर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे टेंपो सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती की बेटी और टेंपो चालक घायल हो गए। घायल अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराए गए हैं।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई शनिवार आधी रात सड़क दुर्घटना में दो की जान चली गई। हादसे से जाम लग गया पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अहलादपुर चौकी क्षेत्र में पटेल ढाबे के सामने टेंपो सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कैंटर से टक्कर हो गई। टेंपो में बैठीं सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी सरिता सिंह (44) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति पंकज सिंह (50), 12 साल की बेटी अंशिका व टेंपो चालक सिद्धार्थनगर के ही निवासी जाहिद घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित