बरेली , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के थाना नवाबगंज में निरीक्षक (अपराध) पद पर तैनात जयपाल सिंह को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निलंबित इंस्पेक्टर की कार्यशैली और आचरण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही निरीक्षक जयपाल सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित