बारां , अगस्त 21 -- राजस्थान में बारां जिले के बरूनी गांव के पास माइनर नहर में डूबने से शुक्रवार को एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के दल ने करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर लक्ष्मीपुर गांव के पास बालक का शव बरामद कर लिया।
मृतक की पहचान मिलन सहरिया निवासी खुशियारा, तहसील शाहाबाद (बारां) के रूप में हुई है। बालक का परिवार क्षेत्र में मजदूरी करने आया था। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक नहर के किनारे पहुंच गया और पानी में बह गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित