अमृतसर , जनवरी 23 -- पंजाब में गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले, अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी से एक हैंड ग्रेनेड के साथ एक अत्याधुनिक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक सुरक्षा प्रतिष्ठान पर होने वाले हमले को टाल दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी विदेश में मौजूद हैंडलर-निशान जौरियन, आदेश जमाराई और सिम्मा देओल के निर्देशों पर काम कर रहा था।
डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित