भरतपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत की मेड़ पर लगे बबूल के पेड़ को काटने की बात पर दो पक्षों में हुई आपसी भिड़ंत में दो बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगला भांड गांव में दोपहर भागसिंह और भगवान सिंह के परिवारों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में घायल भगवान सिंह (65) और उनके भाई नारायण सिंह (61) को बयाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित