भीलवाड़ा , सितम्बर 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये लॉटरी के जरिए निकाले गये परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोपाल चरण सिसोदिया प्रथम अध्यक्ष चुने गये। बनेड़ा में अध्यक्ष चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को 10-10 मत मिलने से मुकाबला बराबरी पर अटक गया। इसके बाद अध्यक्ष पद का फैसला लॉटरी के जरिए किया गया।

लॉटरी में एक नन्हें बालक ने पर्ची निकाली जो गोपाल चरण सिसोदिया के नाम की थी। इस पर उन्हें बनेड़ा नगर पालिका का प्रथम पालिकाध्यक्ष घोषित किया गया। बनेड़ा में कुल 20 वार्डों में भाजपा के 10, कांग्रेस के नौ और एक निर्दलीय पार्षद चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित