बदरीनाथ , अक्टूबर 22 -- त्तराखंड के बदरीनाथ धाम में आग लगने की घटना के दौरान मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला दमकल कर्मियों ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की। महिला फायर कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली और बड़े हादसे की आशंका टल गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बदरीनाथ धाम में पुलिस कंट्रोल रूम के समीप स्थित बामणी गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मी एफएम रश्मि और सुदाक्षी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचीं। दोनों ने फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और पूरी तत्परता एवं सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाने में जुट गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित