चमोली , जुलाई 17 -- उत्तराखण्ड में बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के एक और कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
बदरीनाथ के पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को शुक्रवार को एसआईटी ने चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित