भरतपुर , जनवरी 27 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में खंडार में सोमवार देर रात एक बदमाश ने टेम्पो चालक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उत्तम मीणा (27) बालेर रोड पर टेम्पो लेकर जा रहा था। इसी दौरान परसीपुरा मोड़ के पास एक मोटर साइकिल पर सवार बदमाश ने खुद को सतीश गुर्जर बताते हुए टेम्पो के आगे मोटर साइकिल लगाकर रास्ता रोक दिया। इस दौरान टेम्पो के मोटर साइकिल से मामूली रूप से छू जाने पर उसने कमर से देशी कट्टा निकालकर उत्तम के हाथ पर गोली चला दी।
चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार उत्तम मीणा के हाथ में गोली फंस गयी, जिससे हड्डी टूट गयी। हालत गंभीर होने पर उसे पहले सवाई माधोपुर जिला अस्पताल और फिर जयपुर भेज दिया गया। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित