श्रीगंगानगर , अक्टूबर 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब से हेरोइन मंगवाकर शहर में बेचने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कुख्यात बदमाश सुखप्रीतसिंह उर्फ काकू बुटटर और दो महिलाओं को 23.84 ग्राम चिट्टा ले जाते गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि पुलिस दल ने सद्भावनानगर में मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनसे हेरोइन(चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मोटर साइकिल पर सवार सुखप्रीत सिंह, पूनम और शालू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने पंजाब के संपर्कों से हेरोइन खरीदकर श्रीगंगानगर के नशेड़ियों को बेचते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित