भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल युवक की पहचान सेवर निवासी राजेश के रूप में हुई है। बदमाशाें की तलाश की जा रही है।

घायल के परिजनों के अनुसार आरोपी बदमाश इससे पहले भी करीब आधा दर्जन लोगों के साथ चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित