भीलवाड़ा , मई 02 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक पर दो बदमाशों ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया।
सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राहुल (21) रात में लोक परिवहन के कार्यालय के बाहर बैठा था। इसी दौरान अचानक वहां दो युवक पहुंचे और बिना कुछ कहे राहुल पर तलवार से वार करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान राहुल ने खुद को बचाने का प्रयास किया, जिससे तलवार का वार उसके हाथ पर लगा और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। खून से लथपथ राहुल को तुरंत महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित