उत्तरकाशी , जुलाई, 26 -- त्तराखंड में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप स्थित बढ़ेती नाले में रविवार को नहाने के दौरान एक 19 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानसू निवासी अनमोल जोशी (19) बढ़ेती ओपन टनल के समीप नाले में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक नाले का जलस्तर और बहाव बढ़ गया, जिससे वह पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित