चेन्नई , सितंबर 10 -- कप्तान इशान किशन (पहली पारी 270) रन, दूसरी पारी में (80) और कुनैन कुरैशी (नाबाद 116) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूर्वी क्षेत्र ने गुरुवार को दूसरी पारी सात विकेट पर 388 रन बनाने के बाद घोषित कर मैच को दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ ड्रा कराकर 13 साल के बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

आज यहां दलीप ट्रॉफी मैच के पांचवें दिन पूर्वी क्षेत्र ने कल के पांच विकेट पर 212 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में पूर्वी क्षेत्र का छठा विकेट कुमार कुशाग्र (46) रन के रूप में गिरा। उन्हें चामा मिलिंद ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अनुकूल रॉय ने कुनैन कुरैशी के साथ 150 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के लिए बड़ी बढ़त कायम की। 99वें ओवर की चौथी गेंद पर अनुकूल रॉय का सातवां विकेट गिरा। अनुकूल रॉय ने 112 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित