जयपुर , अगस्त 26 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से बढ़ती महंगाई से राहत के लिए अन्नपूर्णा राशन किट योजना को पुनः शुरू करने की मांग की हैं।
श्री गहलोत ने बुधवार को अपने बयान में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी से चीनी और गुड़ की मिठास और प्याज का तीखापन दोनों छीन लिए हैं। उन्होंने कहा कि 'अच्छे दिन' और महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार के शासन में आज रसोई का हर सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। यह सिर्फ महंगाई नहीं, आम आदमी की थाली पर सुनियोजित डाका है।उन्होंने कहा कि यह तो बस महंगाई बढ़ने की शुरुआत भर है। देशभर में कमजोर मानसून के कारण कहीं ऐसा न हो कि महंगाई और बढ़ जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित