चंडीगढ़ , अक्टूबर 02 -- हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गांधी जयंती के अवसर पर सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित अपने निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
श्री बड़ौली ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रस्तुत किए। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
इसके बाद उन्होंने सेक्टर-14 स्थित गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान नगर निगम महापौर राजीव जैन भी मौजूद रहे। श्री बड़ौली ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों को मिलकर सोनीपत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित