मुंबई , जुलाई 31 -- बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड की स्कीम बड़ौदा बीएनपी परिबा मल्टी एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) ने पिछले साल 30 जून को अपना कारोबार शुरू करने के बाद निवेशकों को अब तक 10.31 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है और इसे मानक अच्छा प्रदर्शन कहा है।
बड़ौदा बीएनपी परिबा म्यूचुअल की शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस फंड ने पिछले एक साल में 10.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया, जबकि इस दौरान इसके कंपोजिट बेंचमार्क का रिटर्न 10.38 प्रतिशत रहा है। इस स्कीम के प्रदर्शन की तुलना एक कंपोजिट बेंचमार्क से की जाती है, जिसमें 60 प्रतिशत निफ्टी कंपोजिट डेट इंडेक्स, 20 प्रतिशत निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स और 20 प्रतिशत भारतीय रुपये में गोल्ड की कीमत शामिल की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित