फर्रुखाबाद , अक्टूबर 30 -- पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये पूर्व से संचालित 09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी के फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया है।
रेलवे के सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि बड़ोदरा- गोरखपुर के बीच संचालित विशेष साप्ताहिक गाड़ी संशोधित समय के अनुसार 09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक दो से 23 नवम्बर के बीच फर्रुखाबाद 12.20 बजे पहुँचकर 12.50 बजे छूटेगी जबकि गोरखपुर से चार4 से 25 नवम्बर के बीच चलने वाली 09112गोरखपुर-वडो दरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी फर्रुखाबाद 15.00 बजे पहुँचकर 15.30 बजे छूटेगी। इस गाड़ी का शेष स्टेशनों पर ठहराव यथावत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित