श्रीनगर , सितंबर 04 -- जम्मू-कश्मीर में बडगाम-पुंछ सीमा के पास अशदार गली इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह अभियान सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया था।सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर के अनुसार तलाश अभियान चला रहे जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। चुनौती दिये जाने पर आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि घटनास्थल से एके-सीरीज़ की राइफल और युद्ध से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की गयी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित