श्रीनगर , अप्रैल 14 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में एसएसपी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चलाने और लोगों को प्रभावित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पल्लर बडगाम निवासी समीर अली भट फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए चैट के स्क्रीनशॉट साझा कर खुद को एसएसपी का करीबी बताकर लोगों पर प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा था।
जांच में पाया गया कि आरोपी पहले से कई मामलों में संलिप्त है और वह एसएसपी बडगाम के नाम से फर्जी अकाउंट संचालित कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित