मुंबई , मई 04 -- प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री अप्रैल में 40 प्रतिशत बढ़कर 5,13,792 इकाई पर पहुंच गयी।
कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अप्रैल में उसने कुल 4,39,953 दुपहिया और 73,839 वाणिज्यिक वाहन बेचे। ये आंकड़े एक साल पहले के मुकाबले क्रमशः 38 प्रतिशत और 54 प्रतिशत अधिक है।
दुपहिया की घरेलू बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 2,10,063 इकाई पर, निर्यात 78 प्रतिशत बढ़कर 2,29,890 इकाई पर रहा।
वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 38,147 इकाई और निर्यात 35,692 इकाई रही, जो क्रमशः 19 प्रतिशत और 125 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दिखाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित