श्रीगंगानगर , अप्रैल 09 -- राजस्थान दिव्यांग कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश कार्यकारिणी ने श्रीगंगानगर जिले में संगठन की गतिविधियां सुचारु रूप से चलाने एवं दिव्यांग कर्मचारियों के हितों के संरक्षणके लिए श्री बजरंगलाल शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद स्वर्णकार ने यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। इस नियुक्ति पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह मान ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिव्यांग कर्मचारियों को एक सशक्त मंच मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित