नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को संसद में पेश किये गये वित्त वर्ष 2026-27 के बजट की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इससे खेतों में हरियाली, खलिहानों में खुशहाली और हर चेहरे पर लाली आयेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस बजट में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के तहत घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया है और आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयास किए गए हैं। इसके साथ ही रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, लोगों की क्रय शक्ति मजबूत करने और शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए अहम सुधार किये गये हैं।"उन्होंने लिखा कि देश ने लगभग सात प्रतिशत की मजबूत विकास दर हासिल की है और गरीबी कम करने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह बजट भरोसा देता है कि भारत तेज़ी से आगे बढ़ेगा, हर वर्ग को साथ लेकर चलेगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित