नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- सरकार ने भविष्य में उत्कृष्ट उद्यमों के सृजन के उद्देश्य से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए दस हजार करोड़ रुपये की निधि का प्रस्ताव किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आम बजट 2026-27 पेश करते हुये कहा कि एमएसएमई को विकास का महत्वपूर्ण इंजन करार दिया और इसके विकास के लिए तीन सूत्रीय दृष्टिकोण का प्रस्ताव रखा। इनमें पहला इक्विटि समर्थन है जिसमें उन्होंने लघु तथा मध्यम उद्यम के विकास के लिए दस हजार करोड़ रुपए का एक समर्पित निधि का प्रस्ताव रखा है। इसके अंतर्गत चुनिंदा मानकों पर भविष्य में उत्कृष्ट उद्यमों का सृजन करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित