नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- केंद्रीय अल्पसंख्यंक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बजट में कोई राजनीतिक बात नहीं कही गयी, यह पूरी तरहविकास पर केंद्रित है।

श्री रिजिजू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से जो जो 'रिफार्म एक्सप्रेस' चलाया गया है, उसी की झलक इसमें देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि आज के बजट भाषण में किसी प्रकार की राजनीतिक बात नहीं कही गयी है, बल्कि यह पूरी तरह विकास पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बहुत बड़ी घोषणा हुयी है और हम जल्द ही अल्पसंख्यक समुदायों के साथ बैठकर चर्चा करने वाले हैं। अल्पसंख्यक मंत्रालय के बजटीय प्रावधान से बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि हर दृष्टि से पूरे भारत के लिए अच्छा प्रावधान किया गया है और खासकर पूर्वोत्तर पर बहुत ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट का सारा प्रावधान आम आदमी के लिए ही है। विपक्ष खुद को आम आदमी नहीं समझता है, वे खुद को विशेष मानते हैं तो इस पर कुछ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 11 सालों में जो विकास हुआ है, उसका फायदा विपक्ष के लोगों को भी हुआ है। इस बजट की कोई आलोचना करता है, तो वह राजनीति से प्रेरित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित