पौड़ी , सितंबर 08 -- उत्तराखंड में पौड़ी गढवाल जिले के विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़कोट में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित