अलवर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान के अलवर में वरिष्ठ अध्यापिका स्कूल से निकल रहे बच्चों को सड़क किनारे चलने की हिदायत दे रही थी उसी दौरान एक बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापिका अम्बाला सोनी स्कूल मेंछुट्टी के बाद अपनी स्कूटी से घर लौटने के लिए निकली। स्कूल की छुट्टी के समय बच्चे सड़क पर निकल रहे थे। ऐसे में अम्बाला सोनी ने अपनी स्कूटी की रफ्तार धीमी करके बच्चों को सड़क किनारे चलने के लिए कहा। इसी दौरान जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित