चंडीगढ़ , जुलाई 24 -- चंडीगढ़ पुलिस ने दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने डेढ़ साल के बच्चे को साथ लेकर दुकानों में खरीदारी के बहाने जाते थे। महिला दुकानदार को बातों में उलझाती, जबकि पुरुष बच्चे की आड़ लेकर गल्ले से नकदी और महंगा सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

आरोपियों की पहचान तोगा निवासी हरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी ट्विंकल के रूप में हुई है। सेक्टर-35 की एक कॉस्मेटिक दुकान से 35 हजार रुपये नकद और करीब 9 हजार रुपये के नोटों के हार चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज व्यापारियों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे कई अन्य दुकानदारों ने भी दोनों की पहचान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित