मैहर , जून 8 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पंद्रह वर्षीय अपचारी बालक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गया।

वही पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को रविवार को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित