शिवपुरी , मार्च 11 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी पुलिस ने पांच-छह वर्षीय बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को इलाके में जुलूस निकाला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिजिकल कॉलेज थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाला आरोपी बच्चियों को टॉफी का लालच देकर गोदी में उठाकर अश्लील हरकतें करता था। बच्चियों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसका जुलूस निकाला गया। नाबालिग बच्चियों के साथ हुए इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित