अलवर , मई 23 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शेखा की बगीची के समीप एक बघेरे द्वारा घर में बैठे पालतू श्वान के शिकार करने का मामला सामने आया है।
गृह स्वामी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे उनकी घर की चारदीवारी को फांदकर बघेरा अंदर आ गया और घर के अंदर लोहे की चेन से बंधे उनके पालतू श्वान का किया। फिर उसका आधा शरीर लेकर जंगल में भाग गया।
उक्त पूरा घटनाक्रम घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। बघेरे की गतिविधि से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इसको लेकर उन्होंने वन विभाग से तारबंदी करने की मांग की है। बघेरा इससे पहले भी दो श्वानों को ले जा चुका है। इसको लेकर वन विभाग के रेंजर को सूचना दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित