गिरिडीह , अक्टूबर 14 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में बगोदर के सरिया रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई।

इस छापेमारी में होटल में अनैतिक धंधा का संचालन का खुलासा हुआ है। छापेमारी में आपत्तिजनक स्थिति में सात जोड़े लड़के एवं लड़कियां पकड़े गए हैं।

पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। साथ हीं होटल संचालक दंपति को भी हिरासत में ले लिया। होटल को फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छापेमारी के दौरान एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सीओ प्रवीण कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव दल-बल के साथ तैनात थे।

एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि होटल कलश धाम में अनैतिक कार्यों का संचालन होने की सूचना पर छापेमारी की गई है। आपत्तिजनक स्थिति में जोड़ें पकड़े गए हैं। होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। होटल को सील का आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए जोड़ों से संबंधित होटल में किसी तरह की कोई इंट्री से संबंधित प्रमाण भी नहीं थे।

इधर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि सात जोड़ा लड़के- लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। साथ हीं होटल संचालक दंपति को भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल सभी से पुछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित