सहारनपुर , मार्च 03 -- ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय के लोगों द्वारा बिना अनुमति प्रदर्शन किए जाने पर पुलिस ने यहां मुकदमे दर्ज किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि जिले में पूर्व से ही धारा 144 लागू है और बिना अनुमति किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद सहारनपुर नगर क्षेत्र में जाफर नवाज स्थित शिया मस्जिद से चौकी सराय तक काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया गया।

नगर कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में रोक दिया। इस मामले में आधा दर्जन नामजद सहित करीब 130 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर ब्योम बिंदल ने बताया कि शिया बहुल क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित