सतना , मई 6 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट थाना क्षेत्र की बगदरा घाटी में आज एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बस रीवा से बारातियों को लेकर उत्तर प्रदेश के शाहपुरा जा रही थी, तभी बगदरा घाटी में चालक का नियंत्रण खोने से बस पलट गई। हादसे में घायल 26 लोगों को मझगवां और सतना के शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित