झुंझुनू , अगस्त 05 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के बगड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी के पेड़ से टकराकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।
थाना अधिकारी रणधीर सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान झुंझुनू पुलिस में कालिका यूनिट में तैनात महिला कांस्टेबल सरोज के बेटे नितिन (22) और सेना में हवलदार के पद पर तैनात राकेश कुमार दूत (36) के रूप में हुई है। वहीं अजय कुमार (25) और साक्षक सिहाग घायल हो गए। दोनों को जयपुर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित