बक्सर , मार्च 02 -- बक्सर न्यायालय परिसर में रंगों के पर्व होली से पहले अंतिम कार्यदिवस पर सोमवार को जजों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द का प्रदर्शन किया और एक दूसरे को शुभकामनायें दीं।

न्यायालय परिसर में आयोजित अनौपचारिक मिलन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित