उदयपुर , सितम्बर 07 -- राजस्थान के आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध रूप से दैनिक समीक्षा करके आपसी समन्वय से वांछित लक्ष्य पूर्ण किए जा सकते हैं।

श्री मेहता सोमवार को यहां विडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय समीक्षा में राजस्व, बंदोबस्त, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा करके आवश्यक निर्देश दिए।

श्री मेहता ने आबकारी अधिकारी एवं जिलावार राजस्व प्रगति आंकड़ों की समीक्षा करते हुए कहा कि गत वर्ष की तुलना में राजस्व अर्जन में राज्य का जुलाई में 18 प्रतिशत एवं अगस्त में 11 प्रतिशत वृद्धि का रहा है इससे कम की वृद्धि स्वीकार्य नहीं हैउन्होंने राजस्व अर्जन में संतोषजनक वृद्धि के लिए डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर ग्रामीण, टोंक, राजसमन्द, जोधपुर, पाली, नागौर एवं बारां जिलों को सराहा जबकि जैसलमैर, धौलपुर, जयपुर सिटी, हनुमानगढ़, टोंक, बाड़मेर, अलवर जिलों को अपेक्षा अनुरूप राजस्व वृद्धि के लिए निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित