सीतापुर , जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र में बकरे के गोश्त की खरीद के दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने कर्बला रोड से दोनों आरोपियों को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की रात महोली थाना क्षेत्र के उरदौली गांव में आरिफ चिकवा से बकरे का गोश्त खरीदने के दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली गुफरान निवासी गजपतिपुर, थाना महोली को लग गई। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में थाना महोली में श्रीराम महाजन और अवनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को कर्बला रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित