पटना , मई 27 -- िहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी है। श्री सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि त्याग और बलिदान का यह पाक पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
सभापति श्री सिंह ने कामना की कि अल्लाह की रहमत सभी पर हमेशा बनी रहे और हर दिन ईद की तरह रोशन हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित