देहरादून , मार्च 23 -- राज्यसभा सांसद डाॅ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपाझ सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जतायी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत समस्त मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और प्रदेश की जनता को शुभकामनायें दी हैं।

श्री बंसल ने सोमवार को कहा कि आज बहुत ही पावन पर्व है, श्री धामी के दूसरे कार्यकाल के आज चार वर्ष पूर्ण हुए हैं, ये बेदाग महत्वपूर्ण कार्यकाल मुख्यमंत्री का है जिसमें प्रदेश ने बहुआयामी प्रगति की है। इन चार साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और युवा मुख्यमंत्री धामी के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है। श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शिता, सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ किए गए कार्य विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में एक सशक्त आधार प्रस्तुत कर रहे हैं।

डॉ. बंसल ने कहा, "यह गर्व का विषय है कि हमारे प्रदेश ने नीति आयोग के एसडीजी गोल में पूरे देश में हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय प्रबंधन में हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्टार्टअप में अचीवर्स की श्रेणी में आये हैं। हर श्रेणी में हमने प्रगति की है।"संतोषवार्ताखनन में हम सुधार लेकर के आये हैं, केंद्र से 200 करोड़ का पुरस्कार मिला है। 25 वर्षों में पहली बार परिवहन विभाग लाभ में लेकर आने का काम किसी ने किया है तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन चार सालों में डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से उत्तराखण्ड की मातृशक्ति आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभर रही है।

आज 2.65 लाख से अधिक महिलायें लखपति दीदी बन चुकी हैं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, जो प्रदेश में हो रहे विकास व प्रदेश की बदलती तस्वीर का सशक्त प्रमाण है।

डाॅ0 नरेश बंसल ने कहा कि, इन चार वर्षों में युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के नित नये अवसर सृजित किए गए हैं। बेरोजगारी को कम करने में हम सफल हुए हैं। 4.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर कम की है।

स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1700 तक पहुंच गयी है। इससे प्रदेश में उद्यमिता को नई गति मिली है और युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

युवा सोच, तेज निर्णय क्षमता और जमीनी नेतृत्व के कारण धामी जी की प्रदेश के युवाओं के बीच सर्वाधिक लोकप्रियता है।

बसंल ने कहा कि गरीबी रेखा से ऊपर पूरे देश में अगर 25 करोड़ लोग ऊपर आये हैं तो उसमें 25 लाख लोग उत्तराखण्ड में भी उस गरीबी रेखा से ऊपर आये हैं।

अगर 10 करोड़ लोगों को पूरे देश में उज्ज्वला के गैस कनेक्शन मिले हैं तो उत्तराखण्ड में 10 लाख लोगों को उज्ज्वला की गैस गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित