रोहतक , मार्च 14 -- बंधुआ मुक्ति मोर्चा ने देश भर में न्यूनतम मजदूरी की दर भारत सरकार के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बराबर निर्धारित करने की मांग की है।
हरियाणा के रोहतक में आयोजित बंधुआ मुक्ति मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय चौपाल शनिवार को संपन्न हो गयी। स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में दो दिन चलने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता बंधुआ मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने की।
राष्ट्रीय चौपाल में देशभर से आए प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों, बंधुआ मजदूरों तथा सामाजिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। चौपाल में राष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण नशाबंदी लागू करने तथा मनरेगा के तहत मजदूरों को 250 दिनों के कार्य की गारंटी देने की मांग भी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित