सोनीपत , मार्च 15 -- हरियाणा के गोहाना उपमंडल के छिछराना गांव में एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का पैर टूट गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया।

पीड़ित सुमित ने बताया कि 12 मार्च की रात नाला नंबर-8 के पास जितेंद्र नामक व्यक्ति उसे मोटरसाइकिल पर अपने घर ले गया। वहां उसने सुमित पर उसके भाई प्रदीप के ठिकाने के बारे में बताने का दबाव बनाया। जब सुमित ने जानकारी देने से इनकार किया तो आरोपी ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से उसके पैर पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित