जमुई, जून 09 -- खैरा थाना क्षेत्र के भौंड बालू घाट स्थित चालान सेंटर पर सोमवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर 8 लाख रुपये लूट लिए और इस दौरान विरोध करने पर सेंटर में मौजूद दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग आधा दर्जन अपराधी बाइक से चालान सेंटर पहुंचे। उन्होंने सेंटर में घुसकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और नकदी लूटने लगे। कर्मचारियों के विरोध किया तो उन पर अपराधियों ने चाकू और पिस्टल से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित