सोनीपत , मार्च 04 -- हरियाणा में सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में एक बंद पड़ी निर्माण कंपनी से कीमती मशीनरी और बिजली के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश कंपनी परिसर से 16 मोटरें और बिजली के तारों के 16 बंडल चोरी कर ले गए। कंपनी पिछले चार महीनों से बंद बताई जा रही है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के क्लर्क मोहित सरोहा और फोरमैन ने आज परिसर का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि पहले सुरक्षित रखी गई मोटरें और तारों के बंडल गायब हैं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
राय क्षेत्र के लीवासपुर गांव निवासी मोहित सरोहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अजीत कंस्ट्रक्शन कंपनी में क्लर्क हैं। 19 दिसंबर 2025 को हॉट मिक्स प्लांट की 24 पुरानी मोटरें और 16 बंडल बिजली के तार कंपनी परिसर में रखे गए थे। हाल ही में निरीक्षण के दौरान उनमें से 16 मोटरें और सभी 16 बंडल तार गायब मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित