चंडीगढ़ , जुलाई 29 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पिछले लंबे समय से पंजाब-चंडीगढ़ सीमा पर बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर धरना जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में वारिस पंजाब के मनप्रीत सिंह आयली सहित बंदी सिखों के कई प्रतिनिधि और समाजसेवी लखा सिधाना शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस बार उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उनका उद्देश्य केंद्र सरकार को बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर ध्यान दिलाना है। उन्होंने कहा कि जो बंदी सिख अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई फैसला नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं और जब तक बंदी सिखों की रिहाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित