भरतपुर , अगस्त 30 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बे में बंदरों से बचने के लिये एक युवक छत से कूदकर घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी मंदिर कॉलोनी में पीड़ित युवक मनोज कुमार (28) छत पर बंदरों के झुंड के हमले के दौरान खुद को बचाते समय छत से कूद पडा। इससे उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी में गहरा रोष व्याप्त है। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है, जिससे लोगों का छतों पर जाना तक दूभर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित