करीमनगर , मई 27 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को धान खरीद में कथित देरी को लेकर तेलंगाना सरकार की आलोचना की और बेमौसम बारिश से पीड़ित किसानों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया।

श्री बंडी संजय ने करीमनगर के बोम्मकल में शहर के मेयर और डिप्टी मेयर के साथ खरीद केंद्र का दौरा करने के बाद किसानों से बातचीत की और नमी के कारण खराब हुये धान के स्टॉक का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुये इस स्थिति को राज्य सरकार की "अकर्मण्यता" बताया और आरोप लगाया कि पिछले एक महीने में बार-बार की गयी अपीलों के बावजूद, खरीद में देरी के कारण किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित