कल्याणी , फरवरी 17 -- जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मंगलवार को दूसरी पारी में मात्र 99 रन पर ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर ने 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप्स तक दो विकेट पर 43 रन बना लिए हैं और फ़ाइनल में पहुंचने के लिए उसे 83 रन की जरूरत है।

पहली पारी में 328 रन बनाने वाले बंगाल की दूसरी पारी बुरी तरह लड़खड़ा गयी और मैच के तीसरे दिन 251 ओवर में मात्र 99 रन पर ढेर हो गयी। आकिब नबी और सुनील कुमार ने चार-चार विकेट लेकर बंगाल का पुलिंदा बांध दिया।

मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए आकाश दीप ने जम्मू-कश्मीर को शुरूआती दो झटके दिए लेकिन शुभम सिंह पुंडीर ने नाबाद 23 और वंशज शर्मा ने नाबाद नौ रन बनाकर जम्मू-कश्मीर को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित