कोलकाता , मई 18 -- पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री निर्मल माझी की पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद की सदस्यता समाप्त कर दी।

श्री माझी ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में हुगली की गोघाट सीट से तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी के प्रशांत दिगार से 49,582 वोटों से हार गए। वे इससे पहले उलुबेरिया उत्तर विधानसभा सीट से तृणमूल के विधायक थे। पिछले कुछ सालों से श्री माझी कई विवादों के केंद्र में रहे हैं। वर्ष 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कनिष्ठ डॉक्टरों और प्रदर्शनकारियों ने बार-बार यह आरोप लगाया था कि राज्य द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में फैली "धमकी की संस्कृति" के केंद्र में श्री माझी ही थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित